Bulandsehar News: मनुष्य जीवन क्षणभंगुर, हर दिन ईश्वर का अमूल्य उपहार: आचार्य आशीष उपाध्याय
बुलंदशहर, जुलाई 22 -- Bulandsehar News: सिकंदराबाद। क्षेत्र के गांव भराना गंगनहर स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव आश्रम में गुप्त नवरात्रि के अवसर पर आयोजित सप्तदिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ। इस अवसर पर आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय ने कहा कि वेदों के अनुसार मनुष्य जीवन क्षणभंगुर है और उसका कोई भरोसा नहीं। उन्होंने कहा कि जैसे पीपल के पत्ते पर टिकी पानी की बूंद हवा के हल्के झोंके से गिर जाती है, उसी प्रकार मनुष्य का जीवन भी कब समाप्त हो जाए, कोई नहीं जानता। इसलिए प्रत्येक सुबह को ईश्वर का अमूल्य उपहार मानकर उनका धन्यवाद करना चाहिए तथा दिनभर सत्कर्म और पुरुषार्थ करते हुए जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। आश्रम पीठाधीश्वर वेदमूर्ति स्वामी फलाहारी महाराज के संरक्षण में चारों वेदों की स्थापना, 1108 श्री सत्यनारायण व्रत कथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.