Bulandsehar News: मधुमक्खी पालकों की तीन झोंपड़ी में लगी आग,हज़ारों का नुकसान
बुलंदशहर, जुलाई 7 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव केलावली नगलिया में मधुमक्खी पालन करने वाले मज़दूरों की झोंपड़ी में आग लगने से नकदी तथा अन्य घरेलू सामान खाक हो गया। रात में आग लगने की खबर पाकर ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उनके पहुंचने से पहले सारा सामान जल गया। पीड़ित मज़दूरों ने पुलिस में मामले की तहरीर दी है। गांव केलावली नगलिया में राजस्थान के लोग कई सालों से आकर मधुमक्खी पालन कर गांव गांव जाकर शहद बेचते हैं। सोमवार रात्रि में मज़दूर झोंपड़ी के बाहर सो रहे थे। अचानक झोंपड़ी में लगी आग देखकर उनकी नींद खुल गयी तथा शोर मचा दिया। फूंस की बनी झोपड़ी में कुछ मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया, जब तक ग्रामीण मदद को आये तब तक झोंपड़ी में रखा जरूरी सामान तथा नकदी भी जल गई। मज़दूर नीलू ने बताया कि वे लोग कई सालों से गांव में पट्टे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.