बुलंदशहर, नवम्बर 22 -- Bulandsehar News: मतदाताओं की सुविधा और मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए तहसील परिसर समेत चार सरकारी कार्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं। यहां मतदाताओं को नाम दर्ज कराने, मतदाता सूची में संशोधन कराने और नाम हटवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए तहसील परिसर स्थित कक्ष संख्या-13 में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। यहां प्रत्येक बूथ के बीएलओ का नाम, मोबाइल नंबर और मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी, जिससे मतदाता आसानी से संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकेंगे।इसके अलावा खंड विकास कार्यालय सिकंदराबाद और गुलावठी तथा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: मतदाता सूची में नाम...