बुलंदशहर, अगस्त 26 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कलौली में मजाक के दौरान गाली देने का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट कर दी गई। पीड़ित को हत्या की धमकी भी दी गई। देहात पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव कलौली निवासी पीड़ित शिवा पुत्र विक्रम सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह गांव में ही मौजूद था, जहां उसके साथ गांव का ही रहने वाला अर्जुन पुत्र दलीप भी बैठा हुआ था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच हंसी-मजाक चल रहा था। उसी दौरान अर्जुन ने उसे गाली दे दी। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बुलंदशहर : मजाक में गाली-गलौज देने का विरोध करने पर युवक को पीटा ​पीड़ित का आरोप है कि जब उसने गाली देने से मना किया, तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में शि...