Bulandsehar News: मजदूर पर धारदार हथियारों से हमला,हालात गंभीर
बुलंदशहर, जुलाई 23 -- Bulandsehar News: कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला चौधरीवाड़ा में कुछ युवकों द्वारा नशे का सामान लाने से इनकार करने पर मजदूर पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घायल की हालत गम्भीर होने पर उसे दिल्ली अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। मोहल्ला चौधरीवाड़ा निवासी काजिम ने बताया कि उसका पुत्र जैद नवीन मंडी में मजदूरी करता है। बताया कि बुधवार शाम वह घर खाना लेने आ रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के ही चार युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और नशे का सामान लाने के लिए कहा। जैद द्वारा मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि उसके सिर पर तलवार से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल जैद को पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.