Bulandsehar News: मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बुलंदशहर, नवम्बर 3 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव गांगरौल में मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। जिला आजमगढ़ निवासी 46 वर्षीय सुक्खू पुत्र सखाराम गांगरौल गांव में रहकर मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। बताया जाता है मंगलवार को सुक्खू छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि सुक्खू की मौत किसी जहरीले जंतु के डसने से हुई है। थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि मजदूर के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.