Bulandsehar News: मकून्स प्री-स्कूल में डांडिया उत्सव की धूम
बुलंदशहर, अक्टूबर 25 -- Bulandsehar News: शिव कॉलोनी स्थित मकून्स प्री-स्कूल में वार्षिक डांडिया एवं गरबा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री हरीश पंजाबी द्वारा संचालित विद्यालय में नन्हे-मुन्ने बच्चे पारंपरिक गुजराती परिधानों में सजकर पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना से हुआ। इस दौरान बच्चों ने शिक्षिकाओं के साथ गरबा और डांडिया गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की प्रबंधिका रश्मि खुराना ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जानने का अवसर मिलता है। प्रधानाचार्या नीरू सिंघल ने सभी को नवरात्रि एवं डांडिया उत्सव की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.