बुलंदशहर, अगस्त 14 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भाईपुरा में मकान के बंटवारे को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने शुक्रवार शाम खौफनाक रूप ले लिया। यहां एक देवर ने अपनी 50 वर्षीय भाभी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी। हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस दौरान महिला की जीभ भी काट दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सीओ सिटी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विवाद का कारण मिली जानकारी के अनुसार, गांव भाईपुरा में मकान के बंटवारे को लेकर देवर और भाभी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि तैश में आकर आरोपी देवर ने अपनी 50 वर्षीय भाभी बीना...