बुलंदशहर, अक्टूबर 9 -- मंदिर में मृत मछली मिलने से जांच शुरू Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव सरभन्ना में प्राचीन मंदिर में मृत मछली मिलने से हड़कंप मच गया। मंदिर में मछली मिलने की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर एसडीएम शिकारपुर, सीओ डिबाई और छतारी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है। गांव सरभन्ना में मिश्रित आबादी के बीच प्राचीन मंदिर है। मंदिर के सामने मस्जिद भी है। मंदिर के व्यवस्थापक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि गुरुवार को मंदिर में पूजा करने पहुंचे एक व्यक्ति ने देवी मंदिर में मरी हुई मछली पड़ी देखी। सूचना पर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और अधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना पर एसडीएम प्रतीक्षा पाण्डेय सीओ डिबाई म...