बुलंदशहर, अक्टूबर 23 -- Bulandsehar News: कोतवाली पुलिस ने मंदिर से दो घंटे चोरी करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो घंटे भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। कोतवाल शेलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान विपिन उर्फ शेरू और शिवा उर्फ भोला को गिरफ्तार किया।दोनों आरोपी गांव लछमनगड़ी, थाना सिकंदराबाद के निवासी हैं। दोनों के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...