Bulandsehar News: मंदबुद्धि युवक को मुर्गी फार्म पर ले जाकर पीटा
बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मामन कलां में एक मंदबुद्धि युवक को दबंगों ने स्कूटी पर बैठाकर मुर्गी फार्म पर ले जाकर लाठी-डंडों से पीटा। इसका पता चलने पर उसको बचाने पहुंचे भाईयों पर भी हमला कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव मामन कलां निवासी पीड़ित मोहम्मद फुरकान ने तहरीर देकर बताया कि 4 अगस्त की रात उनका 28 वर्षीय मंदबुद्धि भाई फराज गांव में घूम रहा था। आरोप है कि गांव का ही अबुजर उसे बहला-फुसलाकर अपनी स्कूटी पर बैठाकर मुर्गी फार्म पर ले गया। आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर अबुजर और उसके साथियों कफील, साहीब तथा अफसर ने फराज के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर फुरकान अपने दूसरे भाई परवेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.