बुलंदशहर, जुलाई 27 -- Bulandsehar News: भीषण गर्मी और उमस से आम जनजीवन बेहाल है। सोमवार को सुबह से ही धूप-छांव के बीच बारिश के संकेत मिलते रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों को तरसा दिया। आसमान में रुक-रुक कर काले बादल उमड़ते रहे, जिससे बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन बिना बरसे ही बादल लौट गए। दिनभर खिली धूप और बादलों की आवाजाही के बीच बढ़ी उमस से लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। सोमवार को सुबह से ही उमस के कारण घर से बाहर निकले लोगों का बुरा हाल रहा। शाम के समय एक बार फिर घने बादल छाने से झमाझम बारिश की उम्मीद बंधी, लेकिन कुछ ही देर में हवा के साथ बादल छंट गए। दिनभर बादलों की आवाजाही का यही मौसम बना रहा। भीषण गर्मी में राहत नहीं मिल सकी। उमसभरी गर्मी में लोग पसीनों से भीगे रहे। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 ...