Bulandsehar News: भाकियू ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन
बुलंदशहर, सितम्बर 21 -- Bulandsehar News: किसानों की विभिन्न मांग एवं समस्याओं को लेकर सोमवार को भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने अनूपशहर रोड स्थित नवीन मंडी से लेकर कलक्ट्रेट तक ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसानों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। ट्रैक्टर मार्च के चलते शहर में जाम के हालात रहे। किसानों ने मांगों को लेकर ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम कलक्ट्रेट गेट पर सौंपा। कलक्ट्रेट गेट पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए भाकियू टिकैत के युवा प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश मंटू चौधरी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं किया जा रहा है। जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि किसानों ने गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.