Bulandsehar News: भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बुलंदशहर, अगस्त 3 -- Bulandsehar News: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने एसडीएम लालजी विश्वकर्मा को ज्ञापन देकर किसानों के खेतों में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है। भाकियू अराजनैतिक जिलाध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कहा कि गांव खाद मोहननगर और उसके आसपास आवारा पशु लगातार घूम रहे हैं जो किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नही हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने समस्या के समाधान की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.