Bulandsehar News: भाकियू टिकैत का धरना, सौंपा ज्ञापन
बुलंदशहर, अक्टूबर 28 -- Bulandsehar News: भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को युवा पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष चौधरी बब्बन प्रधान के नेतृत्व में तहसील परिसर में किसानों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मांगों के समाधान के लिए एसडीएम लालजी विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा। युवा पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष बब्बन प्रधान ने कहा कि किसानों को गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने गन्ने का रेट 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। इसके अलावा तहसील क्षेत्र के गांवों के बीच से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की लाइनों को आबादी से बाहर करने और कैंप लगाकर किसानों की खतौनियों में नाम संशोधन कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि खेतों में आवारा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन लगातार मांग के बावजूद किसानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.