Bulandsehar News: भाकियू अराजनैतिक का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
बुलंदशहर, अक्टूबर 16 -- Bulandsehar News: गन्ने के दाम बढ़ाने व किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने राजेबाबू पार्क में पंचायत कर कलक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपा है। चेताया जल्द किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। किसानों ने कलक्ट्रेट का गेट बंद होने पर प्रदर्शन किया। छह सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा कराने का जिला प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया है। शुक्रवार को काफी संख्या में किसान भाकियू अराजनैतिक के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी व जिलाध्यक्ष ठा. शैलेंद्र आर्य के नेतृत्व में राजेबाबू पार्क में पहुंचे। इस दौरान वहां पर पंचायत आयोजित की गई और किसानों की मांगों को उठाया गया। यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ में भाकियू अराजनैतिक का जोरदार प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.