बुलंदशहर, अक्टूबर 7 -- Bulandsehar News: विद्युत समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक ने बुधवार को ऊंचागांव उपकेंद्र पर धरना दिया।किसानों ने एसडीओ जहांगीराबाद को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि मडैया कलां में 300 कनेक्शन पर 16 एमएम केबल व 2 ट्रांसफार्मर हैं, जिससे ट्रांसफार्मर फुंकना व लो वोल्टेज की समस्या है। किसानों ने केबल बदलने व क्षमता बढ़ाने की मांग की। जिला अध्यक्ष शैलेंद्र आर्य, अवनीश, शैलेंद्र कुमार, अंशु वर्मा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...