Bulandsehar News: भाई ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर की थी हेमंत की हत्या, काली नदी में फेंक दिया था शव
बुलंदशहर, सितम्बर 5 -- Bulandsehar News: थाना शिकारपुर क्षेत्र में काली नदी से दो सतंबर को मिले अज्ञात शव की तीन दिन बाद शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव अच्छेजा खुर्द निवासी हेमंत सिंह (50) के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र सहदेव कुमार ने अपने ताऊ, ताई, मामा और ताऊ के दामाद पर हत्या कर शव काली नदी में फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गांव अच्छेजा खुर्द निवासी सहदेव कुमार ने बताया कि उसके पिता हेमंत सिंह 28 अगस्त को बिना बताए खुर्जा में रहने वाले उसके फूफा शेर सिंह के घर चले गए थे। आरोप है कि 30 अगस्त की रात उसके ताऊ मुकेश कुमार, ताई लोकेन्द्री, मामा दशरथ सिंह और ताऊ के दामाद मनोज उसके पिता को फूफा के घर से कार में बैठाकर ले गए। इसके बाद से हेमंत सिंह का कोई पता नहीं चला। वह अपने पिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.