Bulandsehar News: भाई को बचाने गए व्यक्ति और परिजनों से मारपीट, मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर, सितम्बर 11 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव सनौटा में मामूली विवाद के चलते मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित इन्द्रजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 अगस्त की सुबह पवन और अन्तिम उनके छोटे भाई अनिल के साथ घर के सामने मारपीट कर रहे थे। ड्यूटी से लौटने पर जब बीच-बचाव करने पहुँचे, तो आरोपियों ने उन पर भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आई उनकी बेटी के साथ भी अभद्रता की गई और लोहे की छड़ दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.