Bulandsehar News: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी
बुलंदशहर, अगस्त 28 -- Bulandsehar News: भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को नगर व देहात क्षेत्र में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को जीवनभर उनकी रक्षा का वचन देते हुए मनपसंद उपहार भेंट किए। पर्व पर सुबह से ही घरों में त्योहार की चमक देखने को मिली। बहनों ने रोली, अक्षत और मिठाइयों से पूजा की थाल सजाई। विधि-विधान से भाइयों का तिलक कर उनकी आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधी। कई स्थानों पर बहनें भाइयों के घर पहुंचीं, तो कहीं भाई अपनी बहनों से मिलने पहुंचे। यह भी पढ़ें- Amroha News: उत्साह संग मनाया रक्षाबंधन पर्व सुबह से शुरू हुआ राखी बांधने का सिलसिला देर शाम त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.