बुलंदशहर, अक्टूबर 7 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव जवां में अचानक मकान भरभराकर गिर गया। जिसके चलते मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों ने कड़ी मश्क्कत से परिवार को बाहर सुरक्षित निकाला। क्षेत्र के गांव जवां निवासी गुरदयाल टेंपो चलाकर अपने परिवार का जीवन-यापन करते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अपने जर्जर मकान की मरम्मत कराने में असमर्थ थे। उनके परिवार में तीन छोटे बच्चे भी हैं। मंगलवार को वह अपने परिवार के साथ मकान में थे। इसी दौरान अचानक उनका मकान भरभराकर गिर गया। हालांकि मकान के गिरने के दौरान वह अपने परिवार के साथ बाहर की तरफ भाग निकले। जिसकी वजह से परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी होने पर काफी ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने पीड़ित परिवार स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से आर्थिक मदद की गुहार ...