बुलंदशहर, अगस्त 10 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव भड़काऊ स्थित शिव कांवड़ भंडारा सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। शिविर में पहुंचे भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम लालजी विश्वकर्मा और सीओ रामकरन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने अतिथियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। शिविर में पूर्व विधायक डा.अनीता लोधी और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राफे खान भी पहुंचे और उन्होंने कांवड़ियों की सेवा में हाथ बंटाया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से लगातार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: रेहड़ बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया कांवड़ सेवा शिविर इस मौके पर कोषाध्यक्ष नवनीत शर्मा...