बुलंदशहर, अक्टूबर 2 -- Bulandsehar News: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुलंदशहर एवं सरस्वती विद्या मंदिर लॉ कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय महिला कानून एवं पॉक्सो अधिनियम-2012 जागरूकता अभियान के अंतिम दिन भटौला गांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण से हुआ। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला एवं बाल अधिकारों तथा पॉक्सो कानून की जानकारी दी गई। एलएलएम विभागाध्यक्ष सुहैल आलम ने भी विचार रखे। प्रधानाचार्य डॉ. बिनोद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: नुक्कड़ नाटक से बताया बच्चों को कैसे बचाएं, कहां करें शिकायत

हिंदी हिन्दुस्तान...