Bulandsehar News: भजनों पर झूमीं महिलाएं, निकली भव्य कलशयात्रा
बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- Bulandsehar News: मंडोना मार्ग स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच हुआ। कथा के शुभारंभ से पूर्व कथा व्यास पंडित रामकृष्ण दास के नेतृत्व में भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के जयकारे लगाए। कलशयात्रा शिव मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। डीजे और भजनों की धुन पर महिलाओं व युवतियों ने जमकर नृत्य किया। श्रद्धालुओं के जयकारों और भजनों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह लोगों ने कलशयात्रा का स्वागत किया।कलशयात्रा में पूर्व विधायक डॉ. अनीता लोधी भी शामिल रहीं। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ धार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.