बुलंदशहर, सितम्बर 29 -- Bulandsehar News: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर विश्व सनातन हिन्दू फाउंडेशन की ओर से सोमवार को बुगरासी में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान शहीद भगत सिंह के त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। शोभायात्रा के बाद संगठन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम स्याना को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इसमें भगत सिंह को 'भारत पुत्र' का सम्मान दिलाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने, बुगरासी से दिल्ली, नोएडा व मेरठ के लिए नियमित UPSRTC बस सेवा शुरू करने सहित आदि मांग रखी गई। यह भी पढ़ें- Purnia News: शहीद-ए-आज़म की जयंती पर निकली भव्य भगत सिं...