Bulandsehar News: बोर्ड बैठक में अभद्रता की आशंका, सभासदों ने मांगी सुरक्षा
बुलंदशहर, अगस्त 13 -- Bulandsehar News: नगर पालिका परिषद के कुछ सभासदों ने डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर आज होने वाली बोर्ड बैठक में सुरक्षा और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति और पुलिस तैनात करने की मांग की है। सभासदों ने बोर्ड की पूरी कार्यवाही की सरकारी वीडियोग्राफी कराने के लिए भी आदेश जारी करने का अनुरोध किया है। सभासद लक्ष्मण सिंह, प्रज्ञा गौतम, शाहिस्ता आबिद , जायदा, नूरी नाज, कल्पना की ओर से डीएम-एसएसपी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि नगर पालिका की पूर्व बोर्ड बैठकों में जनहित के प्रस्तावों पर आपत्ति किए जाने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्र व्यवहार और हंगामा किया गया था। आरोप है कि वर्तमान में भी कुछ सभासदों को बैठक में आने से रोकने, मारपीट करने और झूठे मुकदमों में फंसाने की लगातार धमकिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.