बुलंदशहर, अगस्त 17 -- Bulandsehar News: यमुना सिटी में फेज-1 के तहत जेवर और बुलंदशहर के किसानों के लिए अच्छी खबर है। यमुना विकास प्राधिकरण ने भूमि क्रय के लिए मुआवजा दर में छह प्रतिशत तक का इजाफा किया है। अब किसानों से 4300 के बजाय 4558 रुपए प्रति वर्गमीटर की दर से भूमि खरीदी जाएगी। वहीं, दूसरा विकल्प यह होगा कि, किसानों को सात प्रतिशत आबादी भूखंड के साथ 4037 की दर से मुआवजा मिलेगा।यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की सोमवार को आयोजित 92वीं बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव मंजूर हो गया है। किसान मुआवजा दर बढ़ाने के लिए लंबे समय से मांग भी कर रहे थे। किसानों के प्रदर्शन के चलते कई कंपनियों को निर्माण शुरू करने में दिक्कत आ रही थी, हालांकि अब शहर के विकास को तेजी से पूरा करने के लिए प्राधिकरण ने मुआवजा दर में लगभग छह प्रतिशत की वृद्धि कर दी ह...