Bulandsehar News: बोर्ड उखाड़े जाने पर डीएम से शिकायत
बुलंदशहर, जुलाई 27 -- Bulandsehar News: समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव कोमल गुर्जर एडवोकेट ने डीएम को पत्र लिखकर ट्रांसपोर्ट नगर गेट के पास नहर किनारे लगी वीर विजय सिंह पथिक हर्बल वाटिका का बोर्ड उखाड़े जाने पर शिकायत की है। उन्होंने कहा कि सर्व समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में कोमल गुर्जर ने कहा कि वर्ष 2020 में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस हर्बल वाटिका का नामांकन और पौधारोपण किया था। लोक निर्माण विभाग द्वारा गुठावली गांव में जन्मे महान स्वतंत्रता सेनानी वीर विजय सिंह पथिक के सम्मान में यह बोर्ड लगाया गया था जिस पर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का चित्र भी अंकित था। उन्होंने कहा कि विभाग की घोर लापरवाही के कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.