Bulandsehar News: बोंगे बिटोरे हटाने के आदेश से ग्रामीणों में आक्रोश
बुलंदशहर, जुलाई 4 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव नंगला मायापुर में एक सप्ताह पहले बोंगे-बिटोरों में लगी आग की घटना के बाद ग्राम पंचायत सचिव द्वारा इन्हें हटाने के मौखिक निर्देश दिए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। किसानों का कहना है कि इस निर्णय से उनके सामने पशुओं के चारे और ईंधन के भंडारण का संकट खड़ा हो जाएगा। एक सप्ताह पूर्व लगी आग से गांव में दर्जनों बोंगे-बिटोरे जलकर राख हो गए थे जिसके कारण किसानों का हजारों रुपये का नुकसान हुआ था। घटना में पीतम, रमेश, अनिल, विजय, मनोज समेत दर्जनों किसानों के बोंगे-बिटोरे जलकर राख हो गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि आग की घटना के कारणों की निष्पक्ष जांच कराने के बजाय अब पंचायत स्तर से बोंगे-बिटोरे हटाने का दबाव बनाया जा रहा है। किसानों के अनुसार ग्राम पंचायत सचिव ने एक सप्ताह के भीतर गांव से सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.