बुलंदशहर, जुलाई 24 -- Bulandsehar News: मौसम के बदलते मिजाज ने शुक्रवार को जिलेवासियों को दिनभर परेशान किया। सुबह की शुरुआत जहां रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं के साथ हुई, वहीं दोपहर होते-होते निकली चटक धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। धूप-छांव के इस खेल के बीच बढ़ी चिपचिपी उमस ने आम जनजीवन को प्रभावित किया। आलम यह रहा कि शाम को भी आसमान में उमड़े काले बादलों ने झमाझम बारिश की उम्मीद तो जगाई, लेकिन बिना बरसे ही लौट गए। शुक्रवार तड़के से ही आसमान में काले बादलों का डेरा था। जिले के कई हिस्सों में हल्की फुहारें पड़ने से मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से खासी राहत मिली। हालांकि यह राहत ज्यादा देर नहीं टिक सकी। दोपहर 12 बजे के बाद बादलों की ओट से निकली तेज धूप ने हवा की नमी को उमस में तब्दील कर दिया। उमस का असर इतना ज्यादा था कि पंखे-कू...