Bulandsehar News: बुलंदशहर में तड़के से बूंदाबांदी, ठंड ने दी दस्तक
बुलंदशहर, अक्टूबर 29 -- Bulandsehar News: अनिल शर्मा बुलंदशहर। जिले में गुरुवार तड़के अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। सुबह से शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी और नम ठंडी हवाओं के चलते वातावरण में सिहरन बढ़ गई है। मौसम के इस यू-टर्न से तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई, जिससे जिले में गुलाबी ठंड का असर तेज हो गया है। सुबह करीब छह बजे शुरू हुई बूंदाबांदी के चलते सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों को झेलनी पड़ीं। अचानक शुरू हुई फुहारों से बचने के लिए लोग छाते और बरसाती का सहारा लेते नजर आए, तो वहीं कई बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचे। सड़कों पर हल्की फिसलन होने से सुबह यातायात की रफ्तार भी कुछ धीमी रही। अधिकतम तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे लुढ़ककर 27 डिग्री सेल्सियस पर सिमट गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.