Bulandsehar News: बुलंदशहर : बुलेट से स्टंट व शोर मचाने का विरोध करने पर दंपति पर हमला, रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, अक्टूबर 5 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव ऐमनपुर में घर के बाहर तेज आवाज में बुलेट दौड़ाने और शोर मचाने का विरोध करने पर जानलेवा हमला किया गया। दबंगों ने घर में घुसकर पीड़ित और उसकी पत्नी के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिसमें महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव ऐमनपुर निवासी पीड़ित कुलदीप पुत्र मल्ही सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनका मकान गांव के मुख्य रास्ते पर स्थित है। आरोप है कि तीन अक्तूबर की रात जब वह अपने घर पर खाना खा रहा था तभी गांव का ही प्रिंस पुत्र सुरेन्द्र अपने साथी जितेन्द्र पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम बदनौरा थाना सलेमपुर के साथ बुलेट से उनके घर के सामने बार-बार चक्कर काटते हुए तेज आवाज में शोर मचा रहा था। पीड़ित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.