Bulandsehar News: बुलंदशहर : नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर किया अगवा, परिजनों को हत्या की धमकी
बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव से 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अगवा कर किया गया। छात्रा के परिजनों ने गांव के ही युवक पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि युवक के परिजनों ने शिकायत करने पर पीड़िता की मां को हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। 3 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे वह स्कूल गई थी। दोपहर छुट्टी के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। स्कूल जाकर जानकारी करने पर पता चला कि छात्रा वहां पहुंची ही नहीं थी। महिला का आरोप है कि गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.