बुलंदशहर, अगस्त 17 -- Bulandsehar News: ​बुलंदशहर, संवाददाता शिकारपुर बाईपास पर तेज बाइक चलाने का विरोध करने पर आरोपियों ने एक युवक के साथ लात-घूंसों से मारपीट कर दी और छोटे गैस सिलेंडर से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नगर कोतवाली में ​राधानगर निवासी यश चौधरी ने तहरीर देकर बताया कि वह शाम को अपनी स्कूटी से छोटे सिलेंडर में गैस भरवाने जा रहा था। वह शिकारपुर बाईपास स्थित स्कूल के पास पहुंचा तभी एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने अचानक अपनी बाइक यू-टर्न की तरफ मोड़ दी। बराबर से गुजर रही कार चालक ने बाइक को बचाने में स्कूटी की तरफ मोड़ते हुए अचानक ब्रेक लगाए, जिससे यश बाल-बाल बचे। इस पर यश ने बाइक सवार युवकों से कहा कि तेज गाड...