Bulandsehar News: बुलंदशहर : हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर और सिलेंडर लदे ट्रक की भिड़ंत, एक की मौत, 29 घायल
बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। माता की ज्योत लेने बेलोन जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर की शनिवार रात करीब 10 बजे दिल्ली-बदायूं स्टेट हाईवे पर नरौरा थाना क्षेत्र में गांव बेलोन के पास सिलेंडर लदे ट्रक से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार करीब 29 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं, युवतियां और बच्चे भी शामिल हैं। उपचार के दौरान अंजू पुत्री सूरजपाल (20) की मौत हो गई। बताया गया कि अहमदगढ़ थाने क्षेत्र के गांव सियारली से करीब 30-35 ग्रामीण ट्रैक्टर से गांव के मंदिर में स्थापित करने के लिए माता की ज्योति लेने बेलोन देवी मां के मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान बेलोन के पास सामने से आ रहे सिलेंडर लदे ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.