Bulandsehar News: बुलंदशहर : सिलेंडर फटने से दो गुब्बारा विक्रेता गंभीर रूप से झुलसे, एक रेफर
बुलंदशहर, अगस्त 13 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर नगर के कालाआम चौराहे पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यात्रा की सजावट के लिए गैस से गुब्बारे फुलाते समय अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में गुब्बारे फुला रहे दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से एक की नाजुक हालत को देखते हुए मेरठ हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। नगर क्षेत्र के मोहल्ला साठा निवासी राकेश और राजेश मेले व विभिन्न उत्सवों में गैस के गुब्बारे लगाने का काम करते हैं। गुरुवार को कालाआम चौराहे पर भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी चल रही थी। राकेश और राजेश चौराहे पर ही गुब्बारे फुलाने के लिए गैस सिलेंडर में नोजल लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज धम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.