बुलंदशहर, अगस्त 3 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। सावन के पहले सोमवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। उन्होंने हर हर महादेव के जय घोष के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। बम भोले के जयकारे से मंदिर प्रांगण गूंजते रहे। बुलंदशहर नगर के अति प्राचीन श्री राजराजेश्वर मंदिर, श्री द्वादश महालिंगेश्वर गंगेरूआ, अहार के अंबकेश्वर महादेव, शिकारपुर के बरासऊ स्थित पातालेश्वर महादेव, खुर्जा के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर सहित जिले के सभी शिव मंदिरों पर भक्तों की सोमवार सुबह से ही कतारें लग गईं। शिवभक्तों ने शिवालयों पर जलाभिषेक किया। सुरक्षा के लिहाज से मंदिर परिसर सहित अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। यह भी पढ़ें- Aligarh News: भोले की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, कांवड़ से हुआ जलाभिषेक बुलंदशहर, खुर्जा, स्याना, अनूपशहर, सि...