बुलंदशहर, सितम्बर 23 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की युवती को गाजियाबाद का एक युवक शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गाजियाबाद निवासी एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में एक गांव ​निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि 19 सितंबर की रात उनकी लगभग 21 वर्षीय पुत्री को प्रिंस कुमार निवासी ग्राम पसौंदा, थाना टीला मोड़ (गाजियाबाद) शादी के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर कहीं ले गया।​ परिजनों ने युवती की काफी तलाश की और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात प्रभारी का कहन...