Bulandsehar News: बुलंदशहर : फल का रेट पूछने पर विवाद, ठेला संचालक से मारपीट
बुलंदशहर, जुलाई 25 -- Bulandsehar News: नगर कोतवाली क्षेत्र में फल का रेट पूछने को लेकर हुए विवाद के बाद एक ठेला संचालक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शांति नगर भूड़ निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गीता डेयरी के सामने फल का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। आरोप है कि 23 जुलाई की शाम करीब 6:45 बजे रनवीर पुत्र हरि सिंह उसके ठेले पर आया और फलों का भाव पूछा। भाव बताने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और विरोध करने पर लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने सरिया से भी हमला किया, जिससे उसके पैर में चोट आई।पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर राहगीरों ने बीच-बचाव कराया। जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.