बुलंदशहर, जुलाई 2 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। पहासू क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस की महिला की दवा में नशीला पदार्थ मिलाकर एक युवक ने अवैध संबंध बनाए तथा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार हज़ारों रुपये तथा सोने की चेन हड़प ली। महिला की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पहासू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी हृदय रोग से पीड़ित महिला की दवा में नशीला पदार्थ मिलाकर गांव के युवक ने नशे की हालत में यौनाचार किया तथा अश्लील वीडियो बनाकर कई बार हज़ारों रुपये ऐंठे। पैसे नहीं होने पर महिला की सोने की चेन भी हड़प ली। एक वर्ष से चल रहे यौन उत्पीड़न की बात वह किसी से नहीं बता सकी। कुछ दिन पूर्व आरोपी ने अश्लील वीडियो अपने दो दोस्तों को भेज दिया। वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने पति को सारी बात बताई। पति जब आरोपी के घर शिकायत कर...