Bulandsehar News: बुलंदशहर : कोर्ट परिसर के पास महिला पर पति व ससुर ने किया जानलेवा हमला
बुलंदशहर, अक्टूबर 30 -- Bulandsehar News: न्यायालय में मुकदमे की तारीख करने आई एक महिला पर उसके पति और ससुर ने साथियों संग मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि पति ने हाथ में धारदार वस्तु लगाकर महिला पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद वकीलों ने महिला को बचाया और एसएसपी कार्यालय पहुंचाया, जहां से पुलिस ने उसे अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने पति, ससुर सहित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार डिबाई थाना क्षेत्र के ग्राम बाधौर निवासी नीतू पुत्री वीर सिंह का अपने पति व ससुराल पक्ष से अदालत में विवाद चल रहा है। पीड़िता के अनुसार, गुरुवार दोपहर वह अपने मुकदमे की तारीख भुगतने के बाद कोर्ट से कलक्ट्रेट बार की तरफ जा रही थी। रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.