बुलंदशहर, अगस्त 11 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। पहासू थाना क्षेत्र के गांव बनैल के युवक साबिर ने अनूपशहर से कांवड़ में गंगाजल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। साबिर ने हिन्दू मित्रों के साथ कांवड़ यात्रा पूरी की। साबिर द्वारा पेश की गई साम्प्रदायिक सौहार्द की चारों ओर चर्चा हो रही है। बनैल निवासी साबिर ने बताया कि उसे अन्य हिन्दू भाइयों की तरह गंगाजल लाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने की इच्छा थी। इस शुभ काम के लिए हिन्दू रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश शिशोदिया ने उसकी मदद की। साबिर अन्य कांवड़ियों के साथ सोमवार को अनूपशहर पहुंचा और मंगलवार सुबह को गांव के शिव मंदिर में बम- बम भोले के जयकारे के साथ महादेव का जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- उम्र के बराबर जल उठाने का अनोखा संकल्प, कलश की बढ़ी मांग यह भी पढ़ें- Pilibhit News: चंदोखा में कांवडि...