बुलंदशहर, अक्टूबर 25 -- Bulandsehar News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई जाने वाली यूपी पीईटी रविवार को जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद उन्हें केंद्रों में प्रवेश दिया गया। पहली सुबह दस से 12 तक बजे तक है। सुबह आठ बजे से केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी। प्रत्येक केंद्र पर आधार कार्ड, प्रवेश पत्र केंद्रों पर देखे गए। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि पहले दिन दोनों पालियों में 24 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 27 केंद्र जिले में बनाए गए हैं और इन्हें तीन जोन में बांटा गया है। इन पर 27 सेक्टर और इतने ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- आज से यूपी पीईटी एग्जाम शुरू, 60 शहरों में परीक्षा, एडमिट कार्ड के साथ जरूर लाएं ये डॉक्यूमेंट्स, पढ़ें गाइडलाइन सीसीट...