बुलंदशहर, जुलाई 9 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर जिले में दवा लेने जा रही आशा कार्यकत्री की ई-रिक्शा पलटने से मौत हो गई।पहासू थाना क्षेत्र के गांव पला निवासी अशोक की पत्नी सुनीता गांव की आशा कार्यकत्री है। बुधवार देर शाम को दवा लेने के लिए ई-रिक्शा में बैठ कर पहासू दवा लेने जा रही थी। सोमना रोड पर फतिहाबाद गेट के सामने दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर मे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में सुनीता गंभीर घायल हो गई। राहगीरों ने सुनीता को पहासू सीएचसी पहुंचाया, जहां अधिक खून बहने तथा गंभीर हालत में परिजन उसको अलीगढ़ मेडिकल कालेज ले गए, जहां उपचार के दौरान सुनीता की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत पोस्टमार्टम के लिए मना करने पर पुलिस ने पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...