Bulandsehar News: बुलंदशहर: भाई और भाभी ने युवक को पीटकर किया लहूलुहान
बुलंदशहर, सितम्बर 29 -- Bulandsehar News: नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास ज्ञानलोक कॉलोनी (मऊखेड़ा) में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक पर उसके भाई और भाभी द्वारा जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में पीड़ित संजीव पुत्र अशोक कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह अपनी ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहा था। जब वह बाथरूम में जाने लगा, तभी उसके भाई शनि ने उसे रोक लिया और जाने से मना करने लगा। पीड़ित द्वारा विरोध जताने पर शनि की पत्नी पूनम गाली-गलौज करने लगी। आरोप है कि जब संजीव ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो शनि ने डंडे से उसके सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसके साथ चांटों और डंडे से मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाने की कोशिश की। बचाव के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.