Bulandsehar News: बुलंदशहर: चौथे दिन 30 किमी तक फैला चारु का सर्च ऑपरेशन, काली नदी में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की महा तलाश
बुलंदशहर, जुलाई 31 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र में भूतेश्वर मंदिर के पास उफनते नाले में बही 11 वर्षीय मासूम छात्रा चारु कश्यप का चौथे दिन शुक्रवार को भी कोई सुराग नहीं लग सका है। 80 घंटे से अधिक का लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी मासूम का पता न चलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, जिला प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन का दायरा और अधिक व्यापक करते हुए अब काली नदी में 30 किलोमीटर तक महा-अभियान चला दिया है। शुक्रवार तड़के से ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की संयुक्त टीमों ने काली नदी में मोर्चा संभाल लिया है। पानी का बहाव तेज होने के कारण टीमों को आशंका है कि बच्ची काफी आगे बहकर निकल गई होगी। इसी के मद्देनजर रेस्क्यू टीमों की कई मोटर बोट्स काली नदी में करीब 30 किलोमीटर के पूरे इलाके को खंगाल रही हैं। गोताखोर नदी के किनारे बनी झाड़ियों, गहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.