बुलंदशहर, अक्टूबर 10 -- Bulandsehar News: अरनिया थाना क्षेत्र के पला गांव के एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में युवक 'पंजाबन गोरी चालेगी' गाने पर हथियार के साथ नजर आ रहा है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शनिवार को युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बैकग्राउंड में बदमाशी का गाना बज रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अरनिया थाना पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा बनी हुई है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...