बुलंदशहर, जुलाई 13 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव भटवारा निवासी 18 वर्षीय वेल्डर की हत्या के मामले में सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे शव को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों ने हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शव को सुपुर्द-ए-खाक करने से इनकार कर दिया। इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। गांव भटवारा निवासी 19 वर्षीय जान मोहम्मद शनिवार दोपहर से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। रविवार शाम उसका शव गांव के जंगलों में हाथ-पैर बंधी अवस्था में मिला। यह भी पढ़ें- वेल्डर की गला रेतकर हत्या, जंगल में हाथ-पैर बंधा शव बरामद उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस न...