बुलंदशहर, सितम्बर 11 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। जनपद में शुक्रवार सुबह से ही मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। पिछले कई दिनों से खिल रही धूप और बढ़ती गर्मी से हलकान लोगों को आसमान में डेरा डाले काले बादलों ने राहत दी है। बादलों की घेराबंदी से तापमान में तो गिरावट दर्ज की गई है और तपिश कम हुई है, लेकिन हवा बंद रहने के कारण उमस भरा माहौल अब भी लोगों को परेशान कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार वायुमंडल में बने स्थानीय तंत्र और नमी के चलते अगले कुछ घंटों में जिले के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के पूरे आसार जताए गए हैं। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...