Bulandsehar News: बुलंदशहर: सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में कोहराम
बुलंदशहर, सितम्बर 30 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। गुलावठी थाना क्षेत्र में सिकंदराबाद मार्ग पर गांव भटौना के समीप मंगलवार रात ऑटो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण भिड़ंत में 23 वर्षीय युवक देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेरठ रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। नोएडा के परी चौक स्थित एक कंपनी में कार्यरत देवेंद्र निवासी मोहल्ला भीमनगर, गुलावठी ड्यूटी के बाद ऑटो से घर लौट रहा था। ट्रैक्टर-ट्राली से ऑटो की टक्कर हो गई, जिसमें देवेंद्र घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल देवेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां से नाजुक हालत में उसे मेरठ रेफर किया गया। मेरठ मेडिकल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.